आजमगढ़ से हजारों मुिस्लमों को लेकर उलेमा एक्सप्रेस लखनऊ पहुंची

बाटला हाउस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग को लेकर उलेमा काउंसिल की ओर से पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया गया गया था। काउंसिल के लोग अब एटीएस के मनमानी के विरोध के नाम पर लखनऊ के टीले वाली मस्जिद मैदान पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विरोध-प्रदर्शन के साथ-साथ काउंसिल के सदस्य राज्यपाल टी.वी.राजेश्वर और मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात करेंगे।

उलेमा काउंसिल के संयोजक मौलाना आमिर रशीद मदनी ने आईएएनएस को बताया, " हम मुख्यमंत्री मायावती और राज्यपाल टी.वी.राजेश्वर से मिलकर आतंकवाद के नाम पर जिस तरह से आजमगढ़ के युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्हें बचाने में मदद की अपील करेंगे। साथ ही हम मुख्यमंत्री ने उन परिवारों के लिए मुआवजे की मांग करेंगे जिन्हें एटीएस ने अनावश्यक प्रताड़ित किया। अगर उन्होंने हमारी मांगे मानी तो हम उनका कर्ज चुकाने में पीछे नहीं हटेंगे।"

मदनी ने कहा कि जब तक सरकार बटला हाउस मुठभेड़ की न्यायिक जांच नहीं कराएगी तब तक दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर देशभर में विरोध प्रदशर्न जारी रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बाटला हाउस मुठभेड़ में आजमगढ़ के तीन युवक मारे गए थे।

उलेमा काउंसिल के विरोध प्रदशर्न को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि जिन-जिन इलाकों से उलेमा काउंसिल के सदस्य गुजरेंगे वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बृजलाल ने बताया कि एहतियातन पांच कंपनी पीएसी की और चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स(आरएएफ)की तैनात की गई है।

काउंसिल के सदस्यों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशल से पैदल मार्च करते हुए हुसैनगंज, बिंर्गटन चौराहा, हजरतगंज, परिवर्तन चौक होते हुए टीले वाली मस्जिद के मैदान पर पहुंचेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+