उत्तर प्रदेश में दलित दंपति ने मांगी दयामृत्यु

जिले के उप-जिलाधिकारी सत्येंद्रनाथ शुक्ला ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पुरवा गांव के 55 वर्षीय रामलखन ने दयामृत्यु के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।

शुक्ला के मुताबिक रामलखन ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि गरीबी के कारण वह अपनी 44 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी का इलाज नहीं करा पा रहा है। इसके अलावा उसके चार बेटों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है, जिससे उनके सामने खाने के लाले पड़े गए हैं। भूख मिटाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा रहा है।

शुक्ला ने बताया कि प्रशासन ने रामलखन के प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए फैसला किया कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रामलखन के लिए आर्थिक मदद की अपील करेगा। उप-जिलाधिकारी के मुताबिक वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री मायावती को पत्र लिखकर उनसे दलित दंपति के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से अस्सी हजार रुपये की आर्थिक मदद की अपील करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+