पाक में आत्मघाती हमले में 20 मरे (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आत्मघाती हमले के बाद पूरे इलाके में हिंसा फैल गई है। उग्र लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार अशांत माने जाने वाले पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान इलाके में जनाजे की नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
समाचार चैनल ने पुलिस सूत्रों के हवाले से प्रसारित रिपोर्ट में बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने डेरा इस्माइल खान में स्थित शोबरा होटल के समीप जनाजे की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट के जरिए उड़ा लिया।
जनाजे की नमाज गुरुवार को मारे गए एक स्थानीय धार्मिक नेता शेर जमां के लिए अदा की जा रही थी, जिसमें सैकड़ों लोग हिस्सा ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के तुरंत बाद इलाके के सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। इलाके में दहशत का माहौल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications