पत्रकार मूसा को मारी गईं 32 गोलियां

'जियो न्यूज' के कार्यकारी संपादक हामिद मीर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मूसा की हत्या की गई है, क्योंकि कुछ लोग उनकी कवरेज से नाखुश थे। मीर ने कहा कि मूसा का बयान उनकी मौत से पहले दो-तीन बार रिकार्ड किया गया था।
मीर ने कहा कि स्वात में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है ऐसे में सरकार को सभी पत्रकारों को पूरी सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।
गौरतलब है कि स्वात घाटी के खान खेल इलाके में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने मूसा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मूसा जियो टीवी के अलावा अंग्रेजी समाचार पत्र 'द न्यूज' के लिए भी रिपोर्टिग करते थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।


Click it and Unblock the Notifications