पूरे उड़ीसा ने ज्ञान पटनायक को दी श्रद्धांजलि

ज्ञान (89) का दिल्ली में मंगलवार को तड़के निधन हो गया था। ज्ञान के बेटे व उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भुवेनश्वर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वाले हजारों लोगों का सुबह से ही तांता लगा रहा।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ज्ञान पटनायक के निधन पर बुधवार को गहरा शोक जताया।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ज्ञान पटनायक के बेटे नवीन पटनायक को भेजे अपने शोक संदेश में कहा, "वह एक जमीनी महिला थीं जिनके पास लोहे का जिगर था।"
राष्ट्रपति ने कहा, "ऐसे समय में जब महिलाएं अभी भी समाज में अपनी व्यापक उपस्थिति बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, उन्होंने उस दौर में पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना शानदार करियर शुरू किया था।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, "ज्ञान उस दौर में महिलाओं के लिए एक आदर्श थीं, जब महिलाएं देश की मुख्य धारा में आने के लिए संघर्ष कर रही थीं।"
सिंह ने कहा, "पायलट के रूप में उनके अनूठे करियर और कलिंग फाउंडेशन के माध्यम से लोगों तक विज्ञान के लाभ पहुंचाने के उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications