जांच टीम भारत भेज सकता है पाक

गिलानी ने कहा कि जांच के मद्देनजर उनकी सरकार संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की एक टीम भारत भेजने पर विचार कर रही है। पाकिस्तान मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक गिलानी ने कहा है कि संघीय जांच एजेंसी की टीम को भारत दौरा के लिए सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जांच टीम के भारत दौरे पर जाने को लेकर उनकी सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तान ने कुछ सवाल उठाए थे। भारत ने अभी तक उन सवालों के जवाब नहीं दिये हैं। अब पाकिस्तान को भारत के जवाब का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications