'मसूद अजहर, दाऊद पाक में नहीं'

यह दावा पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने बुधवार को किया। मलिक ने कहा कि ये दोनो पाकिस्तान में नहीं हैं। यही नहीं भारत की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई अनुरोध अभी तक नहीं मिला है।
केंद्रीय कैबिनेट की लाहौर में हुई बैठक के बाद मलिक ने मीडिया से यह बातचीत के दौरान यह दावा किया। हालांकि इसके आगे मलिक ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा।
गौरतलब है कि भारत में तमाम आतंकी वारदातों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में मसूद अजहर का हाथ रहा है। यही नहीं मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम ही है।


Click it and Unblock the Notifications