भारत कार्रवाई, तो पाक चाहता है कसाब

पाकिस्तान ने बुधवार को मुंबई हमले के दौरान पकड़े गये एक मात्र जिंदा आतंकी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को पाक को सौंपने की मांग की। इस्लामाबाद में उप महान्यायाधिवक्ता मुहम्मद गाजी ने कहा, कि पाकिस्तान सरकार ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से अजमल आमिर कसाब की हिरासत के लिए आग्रह किया है, क्योंकि वह प्रमुख आरोपी है और पाकिस्तान में पकड़े गए अन्य आतंकी इस मामले में सहयोगी आरोपियों के रूप में हैं। कसाब के बगैर अन्य आरोपियों पर मुकदमा चलाना कठिन है।
पाकिस्तान की इस मांग पर भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पहले आधिकारिक निवेदन आ जाने दीजिए, फिर मैं उस पर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारत की कूटनीति सफल साबित हुई है। हम पाकिस्तान से कार्रवाई की मांग लगातार जारी रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications