'छिपाये जा रहे हैं मुंबई हमले के आंकड़े'

Sri Sri Ravi Shankar
रांची, 19 फरवरी: आर्ट आफ लिविंग के संस्‍थापक व आध्‍यात्‍म गुरु श्री श्री रवि शंकर का कहना है कि संप्रंग सरकार मुंबई हमले के आरोपियों का बचाव कर रही है। यही नहीं सरकार में मौजूद राजनेता और नौकरशाह दोनों मिलकर जनता मुंबई हमले के सही आंकड़े छिपा रहे हैं।

श्रीश्री रवि शंकर ने अपने प्रवचन के दौरान सरकार के प्रति असहमति प्रकट करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और वोटबैंक की राजनीति देश के विकास में बाधा बना हुआ है।

आतंकवाद के लिये पाकिस्तान को दोषी ठहराने से पहले हमें अपने देश में पसरते कट्टरवाद को रोकना होगा। वोट बैंक की खातिर राजनेता और नौकरशाही जनता को अंधेरे में रखे हुए हैं।

एनएसजी और सुरक्षा एजेंसियों को भी पता है कि मुंबई हमले में चालीस आतंकी शामिल थे, लेकिन बताया जा रहा है मात्र ग्यारह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+