जरूरत पड़ी तो प्रोत्साहन पैकेज : प्रणब

राज्य सभा में प्रश्नकाल के दौरान मुखर्जी ने कहा, "यदि जरूरत पड़ी तो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ विचार कर हम कुछ और करने की स्थिति में होंगे।" उन्होंने हालांकि कहा कि वे कोई वादा नहीं कर रहे हैं।
इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार के सामने संवैधानिक बाधाएं है, जिसके खिलाफ वित्तीय वर्ष 2009-10 के अंतरिम बजट में वह कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने कहा, "समस्या जटिल है, स्थिति कठिन है लेकिन आपात बटन दबाने की जरूरत नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications