एफबीआई ने भारत को सबूत दिये

मुंबई पुलिस के उप महानिरीक्षक देवेन भारती के नेतृत्व वाले तीन सदस्यीय भारतीय दल गुरुवार को मुंबई पहुंचा। दल के मुताबिक एफबीआई के सबूतों में जो जानकारी मुहैया कराई गई है उसमें यह भी शामिल है कि किस तरह मुंबई के हमलावर, कराची स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं के संपर्क में थे।
एफबीआई ने जो सबूत मुहैया कराए हैं उनमें वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) और आतंकवादियों द्वारा प्रयोग में लाए गए ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के दस्तावेज शामिल हैं। इन सबूतों के साथ हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गईं गोलियों की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी है।


Click it and Unblock the Notifications