यूपी में हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने कहा कि मंगलवार को उद्योगपति राज बहादुर सिंह की हत्या के आरोप में ब्रह्म सिंह और उसके पुत्र बिजेंद्र सिंह को चंदर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
देव ने बताया कि उद्योगपति पर गोली चलाने के बाद बिजेंद्र मौका-ए-वारदात से फरार हो गया था। पुलिस ने बिजेंद्र के पास दो पिस्तौल बरामद किया है।
राज बहादुर की मंगलवार को उस समय हत्या कर दी गई जब वे अपने ड्राइवर और बिजेंद्र के बीच हो रही झड़प में बीचबचाव के लिए आए थे।
इस दौरान राज बहादुर ने अपनी पिस्तौल निकाल ली थी। उसी समय बिजेंद्र ने भी अपनी पिस्तौल निकाली और राज बहादुर पर चार गोली चलाकर फरार हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications