मप्र में 3 लड़कियों पर तेजाब फेंका

कोतवाली के प्रभारी रत्नेश तोमर ने आईएएनएस को बताया कि तीन स्कूली छात्राएं निधि सोनी, पूजा जैन और ज्योति लोधी ट्यूशन पढ़कर लौट रही थीं, इन तीनों छात्राओं की आयु 16 से 17 वर्ष के मध्य है। तभी अज्ञात लड़के ने इन तीन लड़कियों में से एक को निशाना बनाते हुए तेजाब फेंका। जिसकी चपेट में तीनों छात्राएं आ गई और झुलस गईं। उनका इलाज चल रहा है।
तोमर के मुताबिक छात्राओं पर एसिड फेंकने वाला लड़का कौन था और उसने ऐसा क्यों किया इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने तेजाब फेंकने वाले लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications