अजहरुद्दीन कांग्रेस में शामिल, चुनाव लड़ने पर फैसला अभी नहीं (लीड-1)

कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने संवाददाताओं को बताया, "अजहरुद्दीन ने कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा करने के बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता का प्रस्ताव दिया गया।"

उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह निर्णय अभी नहीं लिया है कि अजहरुद्दीन आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

अजहरुद्दीन के मैच फिक्सिंग विवाद के बारे में मोइली ने कहा, "अजहरुद्दीन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उन्होंने खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के विरुद्ध एक मामला दर्ज करवाया है।"

उधर, अजहरुद्दीन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से पहले आईएएनएस से कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस बढ़िया प्रदर्शन करेगी। मैं नहीं जानता कि मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा। मुझे यह फैसला करना भी नहीं है क्योंकि मैं अब कप्तान नहीं हूं।" उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले थे। वह एक बड़े उत्साह वाली महिला हैं।

अजहरुद्दीन इस बात पर भी आश्वस्त नहीं थे कि वह हैदराबाद से चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) का गढ़ है, जो कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है।

गौरतलब है कि अजहरुद्दीन को मैच फिक्सिंग विवाद के कारण भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा था। इसके बावजूद मौजूदा समय में उनके चाहने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+