मूसा खान को मारी गईं 32 गोलियां
'जियो न्यूज' के कार्यकारी संपादक हामिद मीर ने पत्रकारों की एक बैठक में कहा कि मूसा का कत्ल किया गया क्योंकि कुछ लोग उनकी कवरेज से नाखुश थे।
मीर ने कहा कि मूसा का बयान उनकी मौत से पहले दो-तीन बार रिकार्ड किया गया था। मूसा के हत्यारों को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। वे बच नहीं सकते।
उन्होंने कहा, "सच्चाई को रिपोर्ट करने से नहीं रोका जा सकता।" मीर ने कहा कि स्वात में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है ऐसे में सरकार को सभी पत्रकारों को पूरी सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।
जियो टीवी के मुताबिक स्वात घाटी के खान खेल इलाके में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने मूसा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मूसा जियो टीवी के अलावा अंग्रेजी समाचार पत्र 'द न्यूज' के लिए भी रिपोर्टिग करते थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के मालकंद इलाके में शरिया कानून को लागू करने की एवज में तालिबान और पाक सरकार के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications