लंबी चलेगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया

वाशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने चेतावनी दी है कि वैश्विक आर्थिक मंदी से जूझ रही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर आने में लंबा अरसा लग सकता है।

बुधवार को वर्ष 2009 के आर्थिक पूर्वानुमान जारी करते हुए बैंक ने कहा कि इस वर्ष अर्थव्यवस्था 0.5 से 1.3 फीसदी तक सिकुड़ेगी, बेरोजगारी बढ़कर 8.5 से 8.8 फीसदी के बीच रहेगी और अर्थव्यवस्था पर दबाव बना रहेगा।

बैंक की ओपन मार्केट कमेटी ने अनुमान जताया कि दिसम्बर 2007 में शुरू हुआ मंदी का दौर अगले दो वर्षो में घटेगा और अर्थव्यवस्था 2.5 से 3.3 फीसदी की विकास दर हासिल करेगी। बैंक ने कहा कि इस सुधार के बावजूद बेरोजगारी का स्तर आठ फीसदी के आसपास बना रहेगा।

रिपोर्ट जारी करते हुए बैंक के प्रमुख बेन बर्नाक ने ऋण बाजारों को गतिशील करने और ऋणदाताओं और लेने वालों की विश्वास बहाली के लिए बैंक द्वारा उठाए गए कदमों का बचाव किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+