अनुसूचित जाति सूची में शामिल करने के लिए 4 समुदायों के नामों की सिफारिश
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन ने गुरुवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए बताया जम्मू-कश्मीर तथा सिक्किम की राज्य सरकारों से 5 जातियों के बारे में वर्ष 2008-09 में अन्य पिछड़े वर्गो की केन्द्रीय सूची में सम्मिलित करने के वास्ते अनुरोध प्राप्त हुए। अन्य पिछड़ी जातियों की केन्द्रीय सूची में जातियों को सम्मिलित करने के लिए राज्य सरकारों के अनुरोध को आवश्यक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के पास अग्रसारित कर दिया गया है।
वर्ष 2008-09 के दौरान अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल करने के लिए राज्य सरकारों द्वारा संतुत जातियों के विवरण इस प्रकार हैं- छत्तीसगढ़ से महरा (महारा), मध्य प्रदेश से सखवार, उड़ीसा से चिक (चिक बदैक) एवं तिआर (तिओर)।
वर्ष 2008-09 के दौरान अन्य पिछड़ा वर्गो की सूची में शामिल करने के लिए राज्य सरकारों द्वारा संस्तुत जातियों के विवरण इस प्रकार हैं- जम्मू एवं कश्मीर से गिल्कार (मेशन) एवं लभाना, सिक्किम से बहुन, चेत्री एवं नेवार।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications