पाक की परमाणु सुविधाएं संयुक्त राष्ट्र के अधीन हों : भाजपा

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल-मई में होने वाले अगले लोकसभा चुनावों में पार्टी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करेगी।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की परमाणु सुविधाओं को निष्क्रिय करना या उन्हें फिर से चालू करना ऐसा मुद्दा है जिस पर बाद में निर्णय लिया जा सकता है।

राजनाथ के अनुसार पाकिस्तान के परमाणु हथियार केवल भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं क्योंकि वे तालिबान या अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों के हाथ में पड़ सकते हैं। ये संगठन पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम इलाके के आठ जिलों में समानांतर सरकार चला रहे हैं, जिसमें स्वात घाटी भी शामिल है। स्वात से भारत की सीमा केवल पांच घंटे की यात्रा पर है।

पाकिस्तान सरकार पर तालिबान के सामने समर्पण करने का आरोप लगाते हुए राजनाथ ने कहा कि उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के आठ जिलों में शरिया कानून लागू करने पर सहमत होने से कट्टरपंथियों के बढ़ते प्रभाव का पता चलता है। कट्टरपंथी इस्लामाबाद में सत्ता पर कब्जा कर सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम चुनाव के बाद सत्ता में आने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)आतंकवाद के मुद्दे को चुनौती के रूप में लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की लगाम कसने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+