मप्र में पानी की टंकी ढहने से 2 महिलाओं की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत घुनई गांव में अभी हाल ही में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हुआ और गुरुवार को परीक्षण के लिए इस टंकी में पानी भरा गया तो वह ढह गई।
टंकी के मलबे की चपेट में आई महिला मजदूर भागवती अहिरवार (18 वर्ष) और सत्यवती उईके (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
छपारा थाने के प्रभारी डी़ एल़ तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस नवनिर्मित पानी की टंकी में कम मात्रा में पानी भरकर निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता था परंतु आज टंकी को पूरा भरने की कोशिश की गई जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस पानी भरने वाले टैंकर कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications