अमर सिंह ने इशारों-इशारों में शत्रुघ्न को सपा में आने का न्योता दिया
पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने गुरूवार को इशारों-इशारों में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को समाजवादी पार्टी में आने का न्योता दे दिया।
एक कार्यक्रम में भाग लेने पटना आए अमर सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद शत्रुघ्न सिन्हा को ' पूरब-पश्चिम ' फिल्म का गीत ' कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ कोई छोड़ दे ' सुना कर इशारों ही इशारों में उन्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता दे दिया।
उन्होंने सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि शत्रुघ्न की छवि हर समय पार्टी से अलग रही है। वे अकेला चलना जानते हैं इस कारण वे कई बार राजनीति में पिछड़े भी। परंतु उन्होंने अपनी छवि या अपने विचार नहीं बदले।
सपा नेता ने कहा कि यहां मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा हैं इस कारण वे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "अमर सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के विचारों में काफी समानता है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि सिन्हा जैसा व्यक्ति एक साम्प्रदायिक पार्टी में अब तक कैसे है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications