राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर की मुंबई में संभावित दुर्घटना की दोबारा जांच
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तीन हेलीकाप्टरों के काफिले में से एक में सवार थीं। एयर इंडिया के एक विमान से इनमें से एक हेलीकाप्टर की टक्कर मात्र कुछ सेकेंड के अंतर से बची थी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) ने 11 फरवरी को पहली जांच का आदेश दिया था और संयुक्त महानिदेशक जांच ए.के.चोपड़ा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच दल का गठन किया था।
डीजीसीए का दावा है कि मामले की जांच 14 फरवरी को पूरी हो गई।
नए जांच दल में डीजीसीए के अध्यक्ष एस.एन.ए. जैदी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक विनोद कुमार यादव और वायुसेना की हेलीकाप्टर डिवीजन के निदेशक आलोक कुमार हैं।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल फली होमी मेजर ने अपने पायलटों का मजबूत तरीके से बचाव करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वे वायुसेना के सबसे बेहतर पायलटों में से हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications