मप्र में झुग्गीवासियों को 60 हजार रुपये में मिलेंगे मकान

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने बुधवार को भोपाल विकास प्राधिकरण की आवासीय सह व्यावसायिक परिसर योजना के भूमिपूजन के मौके पर इस भावी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने झुग्गीवासियों के लिए पक्के आवास बनाने की परियोजना को मंजूरी दी है। 102 करोड़ रुपये की इस परियोजना से शहर के छह स्थानों पर बी़ डी़ ए़ 5100 आवास बनाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा झुग्गीवासियों के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देते हुए गौर ने बताया कि आने वाले पांच साल के दौरान भोपाल के सभी झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकान बनाए जाएंगे ताकि वे भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रहें। गौर मानते है कि भोपाल में रहने वालों को शहर की खूबसूरती का एहसास भले न होता हो मगर बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए यह शहर खूबसूरत और मनमोह लेने वाला है।

अभी हाल ही में कई इलाकों से झुग्गीवासियों को विस्थापित किया गया है। वे अपने भविष्य को लेकर चिन्तित हैं। भोपाल विकास प्राधिकरण ऐसे लोगों को बसाने के प्रयास कर रहा है। रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के सामने से हटाए गए झुग्गीवासियों को जाट खेडी और काना सैया क्षेत्र में बसाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+