मैं मंदिर, मस्जिद नहीं, मानव मंदिर बनाने की बात करता हूं : शत्रुध्न सिन्हा
उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक मौकों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और मानव कल्याण का कार्य अपनी जगह है। उन्होंने अमर सिंह और संजय दत्त का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि उनके एक बुलावे पर वे पटना चले आए। सिन्हा ने कहा कि राजनीतिज्ञों को भी लोगों की भावना की कद्र करनी चाहिए।
इस मौके पर पहली बार पटना पहुंचे सपा नेता तथा अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि वे एक साथ दो बड़े भाइयों शत्रुध्न और अमर सिंह के बीच खुद को पाकर वे अपने आप को खुशनसीब समझते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां कोई राजनीति करने नहीं आया हूं बल्कि कैंसर के दुश्मन तम्बाकू मुक्ति मिशन के लिए आया हूं। मुन्ना भाई ने इस मौके पर कई फिल्मी डायलॉग भी सुनाए।
उन्होंने कहा कि मुझसे कैंसर ने ही मेरी पत्नी और मां को छीना है। उन्होंने कहा कि मैं कैंसर विरोधी अभियान में प्रारंभ से शामिल होता रहा हूं और आगे भी होता रहूंगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications