लखमीपुर में आदमखोर बाघ का आतंक

जिले के कांप टांडा गांव में आदमखोर बाघ ने गुरुवार तड़के 55 वर्षीय ग्रामीण पर हमला कर उसे मार डाला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने क्षेत्र में छानबीन पर जा रहे वनकर्मियों की रायफलें छीनकर उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने शुक्रवार तक बाघ को नहीं पकड़ा तो गांव के लोग उनकी पिटाई करेंगे।

ग्रामीण सरयू प्रसाद ने आईएएनएस से बातचीत में वनकर्मियों पर आरोप लगाया कि वे आदमखोर बाघ को पकड़ने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। बाघ पिछले दो महीने में पांच मासूमों को अपना निशाना बना चुका है।

प्रसाद ने कहा कि अगर कल तक वनकर्मियों ने आदमखोर बाघ को नहीं पकड़ा तो हम उन पर हमला बोल देंगे।

उधर प्रभागीय वन अधिकारी के.के.सिंह ने कहा कि हम बाघ को पकड़ने और ग्रामीणों को शांत करने के पूरे प्रयास कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि अब हम दो हाथियों की मदद लेकर बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांप टांडा गांव दुधवा नेशनल पार्क से कुछ ही दूरी पर बसा हुआ है। वन अधिकारियों के मुताबिक दुधवा में बाघों की कुल आबादी 106 है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+