भारतीयों छात्रों पर हमले के खिलाफ आस्ट्रेलियाई पुलिस ने कमर कसी

मेलबर्न, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों, खासकर भारतीयों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए आस्ट्रेलियाई पुलिस ने कमर कस ली है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने सर्वप्रथम मेलबर्न में रहने वाले विदेशी छात्रों को अपना व्यवहार संयत रखने और अपनी भाषा में ऊंची आवाज में बात नहीं करने की सलाह दी गई है।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक भारतीय उपमहाद्वीप के छात्रों पर हो रहे इस नस्लीय हमले को 'करी-बैशिंग' नाम दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक आस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में लगभग 35,000 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस ने भारतीय मूल के छात्रों को संयम बनाए रखने और अपने सामाजिक जीवन में बदलाव लाते हुए अपनी भाषा में ऊंची आवाज में बातचीत न करने को लेकर सावधान कर दिया है।

पुलिस ने कहा है कि भारतीय छात्रों को सार्वजनिक स्थानों पर अपनी भाषा का कम से कम उपयोग करना चाहिए, जिससे कि उनकी पहचान छुपी रहे। साथ ही पुलिस ने भारतीय छात्रों को अपनी अमीरी का प्रदर्शन करने से भी मना किया है।

पुलिस ने भारतीय छात्रों को लैपटॉप, आईपॉड लेकर रात्रि रेलगाड़ियों में चलने से मना कर दिया है। हाल के दिनों में भारतीय छात्रों पर हो रहे नस्लीय हमलों को रोकने के लिए मेलबर्न पुलिस काफी गंभीर दिखाई दे रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+