जियो टीवी ने मूसा खानखेल की हत्या की जांच कराने को कहा (लीड-2)
हामिद मीर ने गुरुवार को पत्रकारों की एक बैठक में कहा कि खानखेल का बयान उनकी मौत से पहले दो-तीन बार रिकार्ड किया गया था। खानखेल के हत्यारों को कोई गलतफहमी नहीं है।
मीर ने खानखेल को अमन का शहीद करार दिया।
उन्होंने कहा, "सच्चाई को रिपोर्ट करने से नहीं रोका जा सकता। हम मूसा की मौत के जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करेंगे।" मीर ने कहा कि स्वात में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है ऐसे में सरकार को सभी पत्रकारों को पूरी सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।
मीर ने कहा, "हम लोग पत्रकारिता जारी रखेंगे। मैं खुद स्वात जाऊंगा। अगर वे मुझे मारना चाहते हैं तो मार दें। मैं अपने साथ केवल एक कलम लेकर जाऊंगा।"
जियो टीवी के मुताबिक स्वात घाटी के खानखेल इलाके में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने मूसा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मूसा जियो टीवी के अलावा अंग्रेजी समाचार पत्र 'द न्यूज' के लिए भी रिपोर्टिग करते थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के मलकंद इलाके में शरिया कानून को लागू करने की एवज में तालिबान और पाक सरकार के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications