लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से कहा, आपको एक पैसा नहीं मिलना चाहिए (लीड-1)

उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि वह सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर देंगे।

लोकसभा में हंगामा होने पर चटर्जी ने कहा, "आप देश की जनता का अपमान कर रहे हैं और सार्वजनिक धन को बरबाद कर रहे हैं। आप को एक पैसा भी नहीं मिलना चाहिए। आप लोगों का व्यवहार निंदनीय है।"

उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें कोई भत्ता नहीं मिलना चाहिए और जनता के पैसे को बचाने का एकमात्र तरीका यह है कि सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाए।

सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विभिन्न दलों के सांसद बड़ी संख्या में अध्यक्ष की आसंदी के निकट पहुंच गए, जिसके कारण चटर्जी ने सदन की कार्यवाही 11.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दलित सांसद एससी/एसटी (पद एवं सेवाओं में आरक्षण) विधेयक 2008 के खिलाफ विरोध कर रहे थे वहीं एमडीएमके और पीएमके के सांसद श्रीलंका में चल रही लड़ाई के प्रति सरकार की नीति का विरोध कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+