शेयर बाजारों में हल्की बढ़त (राउंडअप)

बीएसई के विभिन्न खंडों के सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी तथा ऑटो सेक्टर के सूचकांकों में तेजी, जबकि पूंजीगत वस्तुओं, रियल्टी, बैंकिंग व धातु आदि सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट आई।

ओएनजीसी, भारती, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी आई जबकि भेल, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई व भारतीय स्टेट बैंक आदि के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को 19.72 अंकों की तेजी के साथ 9034.90 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 27.45 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 9,042.63 पर था। सेंसेक्स ने गुरुवार को 9,111.95 के ऊपरी और 8,977.66 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया।

मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में हल्की गिरावट आई। मिडकैप सूचकांक 5.90 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 2,838.40 पर और स्मालकैप सूचकांक 11.96 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 3,214.10 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' ने 0.65 अंक ऊपर 2,776.70 पर कारोबार की शुरुआत की। दिन का कारोबार समाप्त होते वक्त यह 13.20 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 2,789.35 पर था। निफ्टी ने 2,802.15 के ऊपरी और 2,767.60 के निचले स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में जहां 1073 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई वहीं 1298 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+