इंदौर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध मौत
शाजापुर के सुसनेर का रहने वाला अंतर सिंह बाण गंगा थाना क्षेत्र में स्थित अमन इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में काम करता था और वह फैक्ट्री के ही आवास में ही रहता था। बुधवार की सुबह अंतर सिंह उसकी पत्नी कान्ता और दो बच्चों पायल व गगन की हालत अचानक बिगड़ गई। इन्हें गंभीर हालत में बाण का भाई गुड्डू अस्पताल ले जाने के नाम पर उन्हें अपने गांव सुसनेर ले गया, जहां चारों की मौत हो गई।
बाण गंगा थाने के प्रभारी आऱ एल़ भदौरिया ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि घर के हालात देखकर लगता है कि परिवार ने आत्महत्या की है अथवा धोखे से वे कुछ ऐसा खा गए, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। मौके मुआयना करने पर पुलिस को कप में चाय मिली, जिससे लगता है कि चाय पीने के दौरान ही चारों की हालत बिगड़ी थी और उन्हें यशवंत राव अस्पताल ले जाने की बजाए बाण का भाई उन्हें सुसनेर ले गया। चारों की मौत पर मामला शाजापुर के सुसनेर थाने में दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications