अब लखनऊ पहुंचेगी आजमगढ़ की 'उलेमा एक्सप्रेस'

बाटला हाउस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग को लेकर उलेमा काउंसिल की ओर से गत पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया गया गया था। काउंसिल के लोग एक बार फिर एटीएस के मनमानी के विरोध के नाम पर लखनऊ के टीले वाली मस्जिद मैदान पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उलेमा काउंसिल के संयोजक आमिर रशीद मदनी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार शाम आजमगढ़ से करीब आठ हजार लोग विशेष ट्रेनों (उलेमा एक्सप्रेस) से रवाना होंगे। इसके लिए दोनों ट्रेनों में बीस-बीस बोगियां बुक कराई गई हैं, जिसके लिए चार लाख रुपये दिए जा चुके हैं। पहली ट्रेन आजमगढ़ से शाम साढ़े सात बजे और दूसरी ट्रेन साढ़े नौ बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। इसके अलावा बसों से भी लोग लखनऊ पहुचेंगे।

मदनी ने कहा, "हम लखनऊ के टीले वाली मस्जिद के मैदान में रैली करने की तैयारी कर रहे हैं हालांकि इसके लिए अभी जिला प्रशासन से इजाजत मिलनी बाकी है। अगर हमें प्रदशर्न करने से रोका गया तो हम अपनी गिरफ्तारियां देंगे।"

मदनी ने कहा कि जब तक सरकार बटला हाउस मुठभेड़ की न्यायिक जांच नहीं कराएगी तब तक दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बाटला हाउस मुठभेड़ में आजमगढ़ के तीन युवक मारे गए थे।

उधर, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के लखनऊ मंडल के सहायक कमांडेन्ट डी. एन. चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रेनों में पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की गई है और ये ट्रेनें लखनऊ में प्लेटफार्म नंबर आठ पर रोकी जाएंगी। प्लेटफार्म पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+