सत्यम कंप्यूटर्स को अपने दम पर संकट से निकलना होगा : प्रणब मुखर्जी

उन्होंने कहा कि अगर पेशेवर ढंग से प्रबंधन किया जाए तो यह सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी संकट से निपट सकती है।

मुखर्जी ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, "गलत काम करने वाली किसी कंपनी को सहायता देने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। कंपनी का अपने सेक्टर में खासा नाम है और उसके कई अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक भी हैं। कंपनी के पास संसाधन हैं और अगर उसका प्रबंधन पेशेवर ढंग से किया जाए तो वह ठीक ढंग से चल सकती है।"

उल्लेखनीय है कि सत्यम के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष बी. रामालिंगा राजू द्वारा कंपनी में 70 अरब रुपये के घोटाले की बात स्वीकार किए जाने के बाद से सरकार ने इसके बोर्ड को बदल कर उसमें नए सदस्य नामित करने व मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने जैसे कई कदम उठाए हैं।

मुखर्जी ने कहा कि सीबीआई के अतिरिक्त गंभीर अपराध जांच कार्यालय (एसएफआईओ) व भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) भी मामले की जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+