'अमेरिका को पाकिस्तानी कट्टरपंथियों से खतरा'

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने टोक्यो में मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान और तालिबान के बीच हुए समझौते पर अमेरिका अपनी नजरें रखे हुए है।
पाक के कट्टरपंथियों ने इस्लामाबाद की सरकार के साथ-साथ अमेरिका की सुरक्षा, अफगानिस्तान और कई अन्य देशों के लिए खतरा पैदा किया है।
क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका और जापान मिलकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संदर्भ में अपने प्रयासों में तेजी लाने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों में स्थिरता लाना अब पूरे विश्व के लिए चुनौती बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications