पाकिस्तान में बम धमाका, 8 मरे

pakistan map
इस्लामाबाद, 18 फरवरी: पाकिस्तान लगातार आतंकियों के निशाने पर बना हुआ है। इसी के फलस्‍वरूप उत्तर पश्चिमी पेशावर शहर में मंगलवार को बम धमाका हुआ जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

बम एक स्थानीय अधिकारी के आवास के बाहर वाहन में रखा हुआ था। विस्फोट के बाद दो संदिग्ध जब घटनास्थल से फरार होने की कोशिश कर रहे थे तब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया।

घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की वजह से आसपास के मकानों को क्षति पहुंची है।

एक इस्लामी संगठन के उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के कुछ हिस्सों में शरिया कानून लागू करने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ समझौता करने के एक दिन बाद ही यह घटना हुई है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने पेशावर में बम विस्फोट की कड़ी निंदा की है।

अपने संदेश में जरदारी और गिलानी ने कहा कि सरकार आतंकवादियों के आगे नहीं झुकेगी। जरदारी ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान के लिए एक गंभीर खतरा है और उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+