आर्थिक समस्याओं के खात्मे का दिनः ओबामा

पैकेज का उद्देश्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के साथ अमेरिकियों के सपने को जीवित रखना है। ओबामा ने कहा कि इस प्रोत्साहन पैकेज से वर्ष 2010 के आखिर तक 35 लाख नौकरियां या तो सुरक्षित की जा सकेंगी या फिर पैदा की जा सकेंगी। उन्होंने कहाः मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हम गंभीर काम कर रहे हैं तो उसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद ही हम अर्थव्यवस्था के इस बुरे दौर को पीछे छोड़ सकते हैं।
विधेयक को अपने समय का सबसे व्यापक पैकेज करार देते हुए ओबामा ने कहा कि यह न केवल नौकरियां पैदा करेगा, बल्कि उन क्षेत्रों में काम शुरू हो सकेगा जो काफी लंबे समय से उपेक्षित है और उसे करना जरूरी है। यह हमारे आर्थिक भविष्य को परिवहन और संचार नेटवर्क पर आधारित नहीं बनाएगा जैसा कि पूर्व में हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस पैकेज से चार लाख लोगों को सड़कों, पूलों आदि के पुनर्निमार्ण और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड नेटवर्क और तेज गति वाले रेल लाइनों के निर्माण में रोजगार मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications