अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य शक्ति बढ़ेगी

ओबामा ने यह मंजूरी तालिबान से लड़ने के लिए दी। ओबामा ने कहा है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति को देखते हुए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।
व्हाइट हाउस से मंगलवार को जारी एक बयान में ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का विस्तार हुआ है और पाकिस्तान की सीमा में सुरक्षित अड्डा बनाकर अल कायदा हिंसा को बढ़ावा दे रहा है।
अफगानिस्तान की खराब हो रही स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जवानों की संख्या में बढ़ोतरी करना जरूरी है। वहां तुरंत संसाधनों, दिशा निर्देशों की जरूरत है, जिस पर पहले ध्यान नहीं दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications