Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पाकिस्तान में छुपा हो सकता है लादेन'

Osama Bin Laden
वाशिंगटन, 18 फरवरी: अल-कायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन को ढूंढ़ के लिए चल रहा अमेरिकी सर्च ऑपरेशन जल्‍द खत्‍म हो सकता है। ओसामा तो अभी तक हाथ नहीं लगा, लेकिन अमेरिका ने उसके पाकिस्‍तान में होने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

अमेरिका द्वारा किये गये एक भू विश्‍लेषण में यह बात सामने आयी है कि ओसामा पाकिस्‍तान में छुपा हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया-लॉस एंजेलिस की एक शोध टीम ने भूविज्ञानी थॉमस गिलेस्पी के नेतृत्व में भू विश्लेषण तकनीक का इस्तेमाल किया जिससे शहरी अपराधियों और विलुप्तप्राय प्रजाति की जानकारी हासिल करने में उल्लेखनीय नतीजे हासिल हुए।

यूएसए टुडे ने इस संबंध में एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि उपग्रह से प्राप्त छवियों और अन्य तकनीकों के आधार पर अपने निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने कहा कि ओसामा पाराचिनार के तीन अहातों में छुपा हो सकता है।

पाराचिनार अफगानिस्तान की सीमा से 15 किलोमीटर दूर है और यह कबायली इलाका खुर्रम एजेंसी की राजधानी है। यह इस्लामाबाद के 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

भूवैज्ञानिकों की 'डिस्‍टेंस डिके थियोरी' के मुताबिक किसी भी व्‍यक्ति के वहीं होने की संभावना होती है, जहां उसे पिछले दिनों देखा गया हो। सेटेलाइट के माध्‍यम से किये गये शोध में वैज्ञानिकों ने 12.4 मील की त्रिजिया के घेरे में 25 शहरों को चिन्हित किया है, जहां ओसामा के मौजूद होने की संभावना है। यह शहर तोरा बोरा के आस-पास के हैं। इस तरह देखा जाए तो लादेन की पाराचिनार तक जाने की प्रबल संभावना है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि लादेन का कद छह फुट चार इंच है। लादेन का स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं है। उसे नियमित रूप से डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए उसे बिजली की जरूरत पड़ती है।

लादेन की सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। जहां वो रहता है वहां की छत पृथक्कृत शील्‍ड से ढकी है और पाराचिनार में ऐसी सिर्फ तीन इमारते हैं, जो ओसामा के घर हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+