भाजपा की एजेंट हैं जयाप्रदा: आजम

Jayaprada
लखनऊ, 18 फरवरी: कल्‍याण सिंह के भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से सपा में फूट पड़ती नजर आ रही है। इसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। सपा के वरिष्‍ठ नेता आजम खान ने बगावत के तेवर अपनाते हुए अपनी ही पार्टी की नेता व फिल्‍म अभिनेत्री जयप्रदा के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया।

आजम खां ने एक नया विवाद खड़ा करते हुए कहा कि जयप्रदा भले ही सपा के लिए काम कर रही हैं, लेकिन असल में वो भाजपा की एजेंट हैं। वो सपा की नहीं बल्कि भाजपा की प्रत्‍याशी हैं।

रामपुर में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में आजम खां ने कहा कि भाजपा के लोग जयाप्रदा का साथ दे रहे हैं और जयाप्रदा भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं।

उन्‍होंने जयप्रदा पर आरोप लगाया कि वो अपने निजी स्वार्थ के लिए वह भूमाफियाओं से भी सांगगांठ कर रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जयाप्रदा ने अपने काफिले हुए हमले के लिए आजम खां समेत कुछ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था। यही नहीं आजम खां लगातार मुलायम सिंह यादव के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इससे पहले वो कल्याण सिंह के खिलाफ भी मोर्चा खोल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+