स्‍वात में कट्टरपंथियों का शांति मार्च

Swat Valley
इस्लामाबाद, 18 फरवरी: तालीबान के एक संगठन ने स्‍वात घाटी में हिंसा को खत्‍म करने की मांग करते हुए यहां बुधवार को शांति मार्च निकाला।

यह मार्च इस्लामी संगठन तहरीक-ए-निफाज-शरीयत मुहम्मदी (टीएनएसएम) ने शफी मुहम्मद के नेतृत्व में निकाला गया। टीएनएसएम के शांति मार्च में भारी संख्या में लोग पैदल और वाहनों के साथ शामिल हुए।

पाकिस्तान के उपद्रव-ग्रस्त उत्तर पश्चिमी इलाके के कुछ हिस्से में शरीयत कानून लागू करने के लिए सरकार के साथ समझौता करने वाले संगठन के प्रमुख शफी मुहम्मद स्वात में शांति स्थापित करने के लिए स्थानीय तालिबान नेताओं के साथ वार्ता करने के लिए घाटी पहुंचे हैं।

शफी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय तालिबान नेता मौलाना फजलुल्लाह से मिलकर स्वात में शांति स्थापना और आतंकवादियों के नि:शस्त्रीकरण पर चर्चा करेंगे।

शफी मुहम्मद और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत की सरकार के बीच रविवार को हुए समझौते के अंतर्गत प्रांत के मलकंड डिवीजन में शरिया कानून लागू होगा। इस समझौते के मुताबिक आतंकवादियों ने स्वात घाटी में 10 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+