यूरोप में 35 लाख नौकरियों पर खतरा

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यूरोपीय आयोग की इस साल की पहली मासिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि 1.6 प्रतिशत यानी 35 लाख नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों में वर्ष 2010 के अंत तक बेरोजगारी 10 प्रतिशत हो जाएगी।
पिछले साल यह सात प्रतिशत अनुमानित थी। आर्थिक संकट का प्रभाव सबसे अधिक धातु उद्योग, आटो क्षेत्र, वित्तीय और कई अन्य क्षेत्रों पर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि यूरोप में पिछले साल की आखिरी तिमाही में एक लाख से अधिक लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications