'दिल्‍ली हमेशा आतंक के साय में'

P Chidambaram
नई दिल्ली, 18 फरवरी: केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आगाह किया है कि राष्‍ट्रीय राजधानी होने के कारण दिल्‍ली पर हमेशा आतंक का साया मंडराता रहता है।

चिदंबरम ने दिल्‍ली पुलिस से कहा क‍ि दिल्ली पर हमेशा आतंकी हमले का खतरा बना रहता है, लिहाजा वो हमेशा एलर्ट रहें।

दिल्ली पुलिस के 62वें रेजिंग डे कार्यक्रम में पुलिस के जवानों को संबांधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में पुलिसिंग का काम जटिल बन गया है और इससे निपटने के लिए आधुनिक व सधे हुए दृष्टिकोण की जरूरत है।

चिदंबरम ने पुलिस बलों की सजगता, सक्रियता व आक्रामकता की क्षमता पर जोर दिया ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें और पुलिस पर भरोसा कर सकें।

गृहमंत्री ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मारे गए पुलिसकर्मियों के हितों का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा और उनके परिवार की देख-रेख का पूरा इंतजाम किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा यहां के प्रमुख स्‍थान, रेलवे स्‍टेशन, दिल्‍ली मेट्रो, आदि हमेशा खतरे के साय में हैं, इसलिए पुलिस को सजग रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+