21 इंडियन मुजाहिदीनों के खिलाफ चार्जशीट
मुंबई,
18 फरवरी: दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत और बेंगलुरु समेत देश भर में पिछले तीन साल में हुए बम धमाकों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन के 21 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। id="toptextpromo">जिन
सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनमें तीन आईटी इंजीनियर भी शामिल हैं। जबकि 21 में से छह लोग फरार हैं। इन सभी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत आरोप लगाए गए हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लोक
अभियोजक कल्पना चव्हाण ने 1,800 से अधिक पृष्ठों वाला यह आरोप पत्र विशेष मकोका अदालत के न्यायाधीश वाइडी शिंदे के समक्ष दायर किया। इस मामले की सुनवाई 25 मार्च को होगी।

Click it and Unblock the Notifications