अफ़ग़ानिस्तान में 17 हज़ार सैनिक और

अफ़ग़ानिस्तान में 17 हज़ार सैनिक और

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफ़ग़ानिस्तान में 17 हज़ार अतिरिक्त अमरीकी सैनिकों की तैनाती को मंज़ूरी दे दी है. इनकी तैनाती अगले कुछ महीनों में की जाएगी.इसमें 12 हज़ार सैनिक होंगे और पाँच हज़ार सहायक कर्मचारी होंगे.

इनकी तैनाती अगले कुछ महीनों में की जाएगी. इसकी मंज़ूरी देते हुए राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है कि 'अफ़ग़ानिस्तान में बिगड़ती स्थिति को सुधारने के लिए' यह क़दम उठाना ज़रुरी था.

हालांकि एक समय पर कहा जा रहा था कि अफ़ग़ानिस्तान का युद्ध बिसराया जा चुका है लेकिन अब राष्ट्रपति ओबामा कह रहे हैं कि अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में 'तत्काल ध्यान दिए जाने की ज़रुरत है'.

महत्वपूर्ण

इसके लिए सैनिकों की कमी को पूरा करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ने 12 सैनिकों को वसंत तक कर दी जाएगी जबकि पाँच हज़ार सहायक कर्मचारियों को गर्मियों तक तैनात किया जाएगा.

ओबामा चुनाव प्रचार के दौरान अफ़ग़ानिस्तान पर ज़्यादा ध्यान देने पर ज़ोर दे रहे थे. इस समय अफ़ग़ानिस्तान में 34 हज़ार अमरीकी सैनिक तैनात हैं. इनमें से 20 हज़ार सैनिक तो सीधे अमरीकी नेतृत्व में तैनात हैं जबकि 14 हज़ार नैटो के नेतृत्व में काम कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान बराक ओबामा कहते रहे थे कि रणनीतिक रुप से अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति इराक़ की तुलना में ज़्यादा महत्वपूर्ण है. वे इराक़ को ध्यान बंटाने वाला युद्ध कहते रहे हैं.

हालांकि माना जा रहा था कि वे अफ़ग़ानिस्तान में सैनिकों की संख्या दोगुना करके साठ हज़ार कर देंगे लेकिन फ़िलहाल ऐसा नहीं हुआ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+