ओबामा ने 787 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर किया (लीड-1)

वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 787 अरब डॉलर के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिया है। पैकेज का उद्देश्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के साथ अमेरिकियों के सपने को जीवित रखना है।

ओबामा ने मंगलवार को डेनवर्स के नेचर एंड साइंस म्यूजियम में 250 व्यापारिक औैर सामुदायिक नेताओं के समक्ष 1,100 पृष्ठों वाले अमेरिकन रिकवरी एंड रिइनवेस्टमेंट एक्ट पर हस्ताक्षर किया।

विधेयक को अपने समय का सबसे व्यापक पैकेज करार देते हुए ओबामा ने कहा कि यह न केवल नौकरियां पैदा करेगा, बल्कि उन क्षेत्रों में काम शुरू हो सकेगा जो काफी लंबे समय से उपेक्षित है और उसे करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, "यह हमारे आर्थिक भविष्य को परिवहन और संचार नेटवर्क पर आधारित नहीं बनाएगा जैसा कि पूर्व में हुआ है।"

इसके बाद ओबामा ने उपराष्ट्रपति जो बिडेन की मौजूदगी में 10 कलमों से विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस पैकेज से चार लाख लोगों को सड़कों, पूलों आदि के पुनर्निमार्ण और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड नेटवर्क और तेज गति वाले रेल लाइनों के निर्माण में रोजगार मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+