आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज पर ओबामा ने किए हस्ताक्षर (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओबामा ने मंगलवार को कोलोराडो के डेनेवर प्रकृति एवं विज्ञान संग्रहालय में आयोजित एक समारोह में इस बिल पर दस्तखत किए। उन्होंने इसे दूरगामी विकास की दिशा में पहला कदम करार दिया।
इस बिल पर हस्ताक्षर करने से पहले ओबामा ने कहा, "मैं यह नहीं कहना चाहता कि आज का दिन हमारी आर्थिक समस्याओं के खात्मे का दिन है लेकिन यह खात्मे की शुरुआत है।"
उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन पैकेज से वर्ष 2010 के आखिर तक 35 लाख नौकरियां या तो सुरक्षित की जा सकेंगी या फिर पैदा की जा सकेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हम गंभीर काम कर रहे हैं तो उसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद ही हम अर्थव्यवस्था के इस बुरे दौर को पीछे छोड़ सकते हैं। "
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जान फूकंने के मकसद से लाए गए इस प्रोत्साहन पैकेज को कांग्रेस के दोनों सदनों ने बीते शुक्रवार को ही मंजूरी दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications