सोनिया के गांधी के आवास पर रात्रि भोज के बहाने राजनीति पर चर्चा
इसे एक गैर राजनीतिक भोज करार देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री शकील अहमद ने कहा, "इस बहाने देश भर से आए पार्टी सांसदों को सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ चर्चा करने व उन्हें अपने विचारों से अवगत कराने का मौका मिला।"
अहमद ने आईएएनएस को बताया, "विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की योजनाओं पर भी चर्चा की।"
उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से कांग्रेसी सांसद राजेश मिश्रा ने कहा, "मुझे राहुल गांधी के साथ मिल कर और उनसे चर्चा कर काफी अच्छा लगा। उनके साथ खुल कर बातचीत करने का यह एक अच्छा अवसर था।"
कर्नाटक में रायचुृर से पार्टी के सांसद वेंकटेश ए.नाईक ने कहा, "मैं सोनिया गांधी या राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत नहीं कर पाया लेकिन अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मेरी मुलाकात जरूर हुई।"
पार्टी सांसदों के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात्रि भोज में खासतौर पर उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications