पाकिस्तान के कट्टरपंथी अमेरिका और अन्य देशों के लिए सीधा खतरा : हिलेरी
वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि पाकिस्तान के कट्टरपंथी अमेरिका, पाकिस्तान और क्षेत्र के भीतर तथा बाहर के देशों के लिए सीधा खतरा हैं।
पाकिस्तान सरकार के स्वात घाटी में इस्लामिक कानून लागू करने के संबंध में तालिबान के साथ नए शांति समझौते के संदर्भ में हिलेरी ने टोक्यो में संवाददाताओं से कहा,"अमेरिका समझौते का अध्ययन कर रहा है और पाकिस्तान सरकार के इस पर सहमत होने के उद्देश्य को समझने का प्रयास कर रहा है।"
विदेश विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हिलेरी ने कहा कि पाकिस्तान में कट्टपंथियों की गतिविधियों से पाक सरकार और अमेरिका, अफगानिस्तान और केवल क्षेत्र के ही नहीं वरन अन्य काफी अधिक देशों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
जापानी विदेश मंत्री हिरोफ्यूमी नाकासोने के साथ वार्ता के बाद हिलेरी ने कहा कि अमेरिका और जापान पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के संदर्भ में अपने प्रयासों को तेज करने पर सहमत हो गए हैं क्योंकि पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान की स्थिरता पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक चुनौती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications