मुख्य अध्यापिका ने 8 छात्राओं के बाल काटे
यह घटना बर्धमान जिले के दुर्गापुर शहर में गोपालनाथ गर्ल्स स्कूल में हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक आर. राजशेखरन ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि शिक्षक द्वारा कुछ छात्राओं के बाल काटे जाने के तीन घंटे बाद 100 अभिभावकों ने स्कूल को घेर लिया है।"
राजशेखरन ने कहा, "अभिभावकों ने शिक्षक द्वारा माफी नहीं मांगे जाने पर स्कूल को स्थायी रूप से बंद करने और प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी है।"
उन्होंने हालांकि कहा कि अभी तक हमें कोई शिकायत नहीं मिली है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
मुख्य अध्यापिका मनीषा रॉय ने छात्राओं के बाल काटे की जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि स्कूल नियम के अनुसार छात्राओं को दो जूड़े का बाल बनाने चाहिए लेकिन लगातार चेतावनी दिए जाने बाद भी ये छात्राएं उस पर अमल नहीं कर रही थीं।
उन्होंने कहा, "अनुशासन बनाए रखने के लिए इनके बाल काटने के सिवा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मैंने खुद अपने हाथों से इनके बाल काटे।"
उधर अभिभावकों का कहना है कि इस तरह का कदम उठाने से पहले उनसे परामर्श क्यों नहीं किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications