राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने ज्ञान पटनायक के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ज्ञान पटनायक के बेटे व उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेजे अपने शोक संदेश में कहा, "वह एक जमीनी महिला थीं जिनके पास लोहे का जिगर था।"

राष्ट्रपति ने कहा, "ऐसे समय में जब महिलाएं अभी भी समाज में अपनी व्यापक उपस्थिति बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, उन्होंने उस दौर में पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना शानदार कॅरियर शुरू किया था।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, "ज्ञान उस दौर में महिलाओं के लिए एक आदर्श थीं, जब महिलाएं देश की मुख्य धारा में आने के लिए संघर्ष कर रही थीं।"

सिंह ने आगे कहा, "पायलट के रूप में उनके अनूठे करियर और कलिंग फाउंडेशन के माध्यम से लोगों तक विज्ञान के लाभ पहुंचाने के उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।"

89 वर्षीय ज्ञान पटनायक का मंगलवार को निधन हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+