Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नागपुर भारत का पहला सौर शहर बनेगा

बुधवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2010 तक नागपुर सौर ऊर्जा के लिए एक आदर्श शहर बन जाएगा। यहां खपत होने वाली ऊर्जा की कुल मात्रा का 10 प्रतिशत हिस्सा अक्षय ऊर्जा संसाधनों तथा अन्य ऊर्जा माध्यमों से पैदा किया जाएगा।

11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) में इस तरह के 60 शहरों को विकसित करने की सरकार की योजना है।

इसके लिए निर्धारित 19 करोड़ रुपये में से आधी राशि मंत्रालय वहन करेगा और बाकी राशि राज्य सरकार या नगर निगम की ओर से लगाई जाएगी।

यदि परियोजना की लागत निर्धारित खर्च से ऊपर जाती है तो खास शहर द्वारा मंत्रालय से अतिरिक्त राशि की मांग की जा सकती है।

सौर ऊर्जा प्रणाली के तहत सड़क की लाइटें, उद्यानों की लाइटें, होर्डिग्स व सौर वाटर हीटर शहर भर में लगाए जाएंगे। ऊर्जा संपन्न हरित इमारतों को भी बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+