शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट (राउंडअप)

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 19.82 अंकों (0.22 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,015.18 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 9,113.92 के सबसे ऊपरी स्तर और 8,922.31 के निचले स्तर को भी छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 95.62 अंकों की गिरावट के साथ 8,939.38 पर खुला था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में भी 5.65 अंकों (0.20 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई और कारोबार के अंत में यह 2776.15 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान निफ्टी ने 2,806.50 के सबसे ऊपरी और 2,736.65 के निचले स्तर को भी छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 14.35 अंकों की गिरावट के साथ 2,755.15 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक में 12.82 अंकों (0.45) प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,844.30 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 19.93 अंकों (0.61 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 3,226.06 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, हेल्थ केयर और आईटी क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। बैंकों के शेयर मूल्यों में 2.27 प्रतिशत, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 1.7 प्रतिशत , हेल्थ केयर के शेयर मूल्यों में 0.37 प्रतिशत और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, तेल और गैस तथा ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 3.18 प्रतिशत, तेल और गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.39 प्रतिशत तथा ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+